लालगंज नहर पुल पर जाम का झाम, बदहाल व्यवस्था से रोज जूझ रहे राहगीर


रोहतास। सासाराम शहर के लालगंज नहर पुल की बदहाल स्थिति और यहां लगने वाला जाम विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। पुल से गुजरने वाले राहगीरों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि थोड़ी सी भी वाहनों की भीड़ बढ़ने पर आवागमन बाधित हो जाता है और लोगों को काफी देर तक सड़क पर फंसे रहना पड़ता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, लालगंज नहर पुल पर यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं रहने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर दोपहिया, चारपहिया और बड़े वाहनों के एक साथ गुजरने के दौरान जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। इसका असर दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों पर भी पड़ता है।लोगों का सवाल है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस समस्या पर कब पड़ेगी? कब पुल पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी और लोगों को रोज-रोज के जाम से मुक्ति मिलेगी? विकास के दावों के बीच लालगंज नहर पुल की यह तस्वीर व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कब ठोस पहल करते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट