
विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर जागरूकता अभियान के माध्यम से स्थानीय लोगों को वन्यजीवों के प्रति किया गया जागरूक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 03, 2025
- 200 views
अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- विश्व वन्यप्राणी दिवस वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के वन्य जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कैमूर में भी इस दिन को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया गया। जिसके तहत कैमूर वन प्रमंडल के तरफ से कैमूर के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को वन्यजीव के महत्व के बारे में बताया गया। कैमूर वन्यप्राणी आश्रणी में तेंदुआ, भालू, सियार, हिरण, मोर आदि जानवर पाए जाते हैं। जिनका प्राकृतिक को सामान्य बनाए रखने में बहुत योगदान है। कैमूर में वन्यजीवों के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण बातें है कि
कैमूर वन्यप्राणी अभयारण्य बिहार का सबसे बड़ा अभयारण्य है।
यह विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास है।
कैमूर को बाघ अभयारण्य बनाने की भी चर्चा चल रही है।
जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्थानीय लोगों को वन्यजीवों के महत्व के बारे में शिक्षित किया जाता है।
कैमूर में विश्व वन्यप्राणी दिवस वन्यजीव संरक्षण के महत्व को उजागर करने और स्थानीय समुदाय को इसमें शामिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
रिपोर्टर