
महाकाय इंटरप्राइजेज की ओर से मनाया गया भव्य होली मिलन समारोह,भोजपुरी के कलाकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित पत्रकार बंधु हुए सम्मिलित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 24, 2025
- 706 views
अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)- भगवानपुर प्रखंड के सरैया पंचायत के उमापुर 58 पुल के पास प्लॉट 427 महाकाय इंटरप्राइजेज के प्रबंधक अजय कुमार मौर्य के द्वारा रविवार के दिन होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भोजपुरी के कलाकारों सहित सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार बंधु हुए सम्मिलित। होली मिलन समारोह का उद्घाटन उमापुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रसाद सिंह उर्फ घुरहू , अम्बर प्रसाद सिंह, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, मनोज सिंह, अरविन्द सिंह, गिरिश नारायण सिंह, मनोज सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया।
महाकाल इंटरप्राइजेज के संस्थापक अजय कुमार एवं उनके पिता स्त्री कैलाशपति सिंह के द्वारा आगंतुक सज्जनों को सम्मान पूर्वक फूल मालाओं से अलंकृत कर अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, वही एक दूसरे को अमीर गुलाल लगा खुशी पूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया। मौके पर आमंत्रित किए गए पत्रकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, संदीप कुमार, रमाशंकर चौबे, सूचित पांडेय, सिंहासन सिंह यादव, विनोद कुमार, सत्यम उपाध्याय, शंभू सिंह इत्यादि को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित रंगारंग कार्यक्रम बुलू मस्ताना,नेहा सिंह उर्फ पगली, रंजन रसीला, प्रमोद पांडेय, विकास पांडेय, सुनीता दुबे, सपना सिंह पगली के सास व एकता अनोखी क अंगवस्त्र एवं पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया वही कलाकारों द्वारा भक्ति, सांस्कृतिक, हास्य वक्तव्यों सहित भोजपुरी होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दिया गया।
उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत पहड़ियां के मुखिया विनय कुमार,कमल रस्तोगी,परशुराम सेना अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी,मनीष कश्यप ओझा,पंचम तिवारी, पप्पू तिवारी, सोनू पांडेय,मंगल चौबे, आनंद अभिसार,भानु प्रताप दुबे,अजय कुमार पाण्डेय,दिपक कुमार दुबे, राकेश उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, रमेश पाण्डेय,ग्रिजेश तिवारी,अनिल मिश्रा,बंटी पासवान, आलोक उपाध्याय,अनुपम पांडेय,
बालिस्टर मिश्रा, फुल्लन चौबे, ब्रजेश मिश्रा, हरिओम मिश्रा, मनोज तिवारी, सहित ग्राम पंचायत रामगढ़, सरैया,पहड़ियां के हजारों पुरुष महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।
रिपोर्टर