तीन थानाध्यक्ष का तबादला


रोहतास। आरक्षी अधीक्षक श्री राज ने जिले के तीन थानाध्यक्ष की तबादला कर दी है। जिसमें सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को चेनारी थानाध्यक्ष के पद पर तबादला हुआ है। वहीं चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार का बिक्रमगंज तबादला किया गया है।


डालमियानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष के रूप में योगदान करेंगे। बता दें कि राजीव रंजन राय पूर्व में सासाराम नगर थानाध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट