पूर्व अध्यक्ष मुटर पांडेय के आवास पर शोक सभा, स्व. रेखा त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 14, 2026
- 76 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटर पांडेय के आवास पर सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
सभा में स्वर्गीय रेखा त्रिपाठी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा अधिवक्ता समाज त्रिपाठी परिवार के साथ खड़ा है।
मौके पर मौजूद लोगों ने स्वर्गीय रेखा त्रिपाठी के पुत्र निखिल त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, बहू स्वाती त्रिपाठी एवं समस्त परिवारजनों को धैर्य व संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर विनोद पांडेय, कृष्णा पांडेय, रविकांत पांडे, राजू पांडेय, प्रत्युष पांडेय, सूरज प्रकाश, रुद्र पांडेय, महेंद्र पांडेय, नीरज चतुर्वेदी, संजय तिवारी, मनोज पांडेय, राजेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


रिपोर्टर