रोहतास SP ऑफिस को मिलेगा नया भवन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 26, 2025
- 127 views
रोहतास।रोहतास जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय को आखिरकार अपना नया भवन मिलने जा रहा है! पांच दशकों के लंबे इंतजार के बाद, अब एसपी कार्यालय के लिए भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चयनित स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है।1965 में स्थापित यह कार्यालय साउथ शाहाबाद एसपी कार्यालय के रूप में शुरू हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी सासाराम और भभुआ अनुमंडलों के अपराध नियंत्रण की थी।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अपराध शाखा, हिंदी शाखा, डीसीबी, जनशिकायत कोषांग, लेखा शाखा और मद्य निषेध कार्यालय का जायजा लिया। साथ ही एसडीपीओ और अंचल पुलिस निरीक्षकों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने व गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।एक सप्ताह के भीतर लंबित मामलों और गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची सौंपने का आदेश भी जारी किया गया है।नया भवन पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाएगा ।


रिपोर्टर