किसानों के अनिश्चितकालीन धरना में मजदूर किसान विकास मंच बिहार का मिला सहयोग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 27, 2025
- 186 views
पुर्व प्रमुख कृष्णा नंद सिंह ने अनिश्चितकालीन धरना में हुए शामिल किसानों को दिया मदद का भरोसा
संवाददाता अभिमन्यु सिंह कि रिपोर्ट
चांद(कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र के मसोई गांव स्थित 1करोड 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि की मुआवजा की मांग कर रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए मजदूर किसान विकास मंच एवं पुर्व प्रमुख कृष्णा सिंह का समर्थन मिला। भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में किसानों ने बुधवार को 1 वर्ष 84 दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। अनिश्चितकालीन धरना में किसानों को समर्थन देने के लिए मजदूर किसान विकास मंच एवं पुर्व प्रमुख कृष्णा सिंह शामिल हुए। अनिश्चितकालीन धरना की अध्यक्षता कर रहे अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने सभी धरना में शामिल किसान साथियों का स्वागत किया एवं किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। अभिमन्यु सिंह ने मजदूर किसान विकास मंच बिहार के साथियों को किसान आंदोलन एवं 1 वर्ष 84 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने ने कहा बिहार सरकार किसानों की बहु फसली एवं किमती जमीन अधिग्रहण कर बाजार मूल्य से बहुत कम मुआवजा दे रही है। उन्होंने ने कहा 1 करोड़ 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि की मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने भारत माला परियोजना रोक दी है। अनिश्चितकालीन धरना में शामिल मजदूर किसान विकास मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल दूबे जिलाध्यक्ष सिंहासन यादव प्रवक्ता विश्वनाथ गुप्ता ने किसान आंदोलन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने ने कहा भारत माला परियोजना में अधिग्रहण की गई भूमि की किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। मजदूर किसान विकास मंच के किसान नेताओं ने कहा बिहार सरकार विकास के नाम किसानों की जमीन औने पौने कीमत पर अधिग्रहण कर रही है जो गलत है। उन्होंने ने किसानों की मांग को जायज ठहराया। धरना में शामिल सभी किसान नेताओं ने किसान आंदोलन की समर्थन व्यक्त की एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुर्व प्रमुख कृष्णा नंद सिंह ने किसान आंदोलन का पुरी तरह समर्थन किया। उन्होंने ने कहा किसान आंदोलन का मैं तन मन धन से हर मदद करता रहूंगा। भारत माला परियोजना में लिए कैमूर जिले के पांच प्रखंड में 57 किमी लंबी एक्सप्रेस-वे के लिए 17 सौ एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण की गई है। अधिग्रहण की गई भूमि की मुआवजा बाजार मूल्य से बहुत कम मिल रहा है। उचित मुआवजा एवं 1 करोड़ 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि की मुआवजा को लेकर किसानों ने परियोजना रोक दी है। किसानों के उग्र विरोध को देखते हुए कैमूर प्रशासन एवं एनएचएआई ने घूटने टेक दिए हैं। अनिश्चितकालीन धरना में राधे श्याम सिंह गिरीश सिंह अरविंद सिंह अवधेश कुमार संजय सिंह आदि दर्जनों किसान शामिल हुए।


रिपोर्टर