रामनवमी पर बेलइसा में नए रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन


आजमगढ़। चैत रामनवमी के पावन अवसर पर बेलइसा स्थित अंबेडकर पार्क के सामने नवनिर्मित रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। इस नए रेस्टोरेंट के खुलने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।रेस्टोरेंट में ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विविध व्यंजनों का विशेष मेन्यू तैयार किया गया है। स्टार्टर्स में पनीर टिक्का और स्प्रिंग रोल, मुख्य भोजन में दाल मखनी, कड़ाही पनीर, नान और बिरयानी, फास्ट फूड में पिज्जा, बर्गर, पास्ता, नूडल्स और फ्रेंच फ्राइज उपलब्ध रहेंगे। वहीं डेसर्ट में आइसक्रीम और केक के साथ-साथ इंडियन एवं साउथ इंडियन नाश्ते की भी विशेष व्यवस्था की गई है।ग्राहकों की सुविधा हेतु रेस्टोरेंट में प्राइवेट केबिन और ओपन हॉल दोनों प्रकार की बैठने की व्यवस्था की गई है, जहां परिवार और मित्रों के साथ आरामदायक माहौल में भोजन का आनंद लिया जा सकेगा।रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर आनंद पाण्डेय उर्फ मुलायम पाण्डेय ने बताया कि ग्राहकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया कि वे एक बार अवश्य पधारें और सेवा का अवसर प्रदान करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट