मसौढा पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी आज होगा मतदान

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मसौढा पंचायत में बुधवार को पैक्स चुनाव को लेकर मतदान किया जाएगा। जिसे लेकर प्रशासन के तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस चुनाव में पैक्स अध्यक्ष पद हेतु एक महिला सहित कुल तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जिसमें पति और पत्नी भी चुनावी मैदान में हैं। जानकारी के अनुसार मसौढ़ा पंचायत के पैक्स चुनाव के मतदाता सूची में कुल 807 महिला और पुरुष मतदाता हैं। जिसमें से 655 पुरुष एवं 152 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं मतदान के लिए दो बूथ बनाए गएं हैं। तथा पूरे क्षेत्र को एक सेक्टर में विभाजित किया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया हैं। मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, मतदान कर्मियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट