
ए वी एस बैटरी डिस्ट्रीब्यूटरशिप का द्वीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Apr 18, 2025
- 452 views
मौके पर कॉमेडियन नेहा सिंह उर्फ पगली ने दिया शानदार प्रस्तुति दर्शक रहे भरमार
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला के कुदरा प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 अनामिका होटल के बगल में ए वी एस डिस्ट्रीब्यूटरशिप , मां दुर्गा बैटरी स्टोर का उद्घाटन विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण से किया गया। तत्पश्चात विनोद तिवारी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना, श्याम नारायण तिवारी, अशोक पांडेय दैनिक जागरण, रामप्रवेश तिवारी राज्य साधन सेवी नेहरू युवा केंद्र संगठन, दीपक पाठक परशुराम सेना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। परशुराम सेवा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के द्वारा अपने संबोधन में ढेर सारी आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा गया कि आपके क्षेत्र में सही और सस्ते रेट पर बैटरी लेने का सुनहरा अवसर है।एवीएस बैटरी के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष कुमार एवं डिस्ट्रीब्यूटरशिप प्वाइंट के संचालक स्वतंत्र कलमकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी के द्वारा सभी आगंतुओं का तिलक लगा अंग वस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन कुशल मंच संचालक विकास कुमार पांडेय ने किया। जहां कॉमेडी के सुपरहिट कलाकार नेहा सिंह पगली ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों की मन मोह लिया, मौके पर विशिष्ट अतिथि पत्रकार रानू दुबे, संदिप कुमार, सूचित पांडेय, रमाशंकर चौबे, रमाकांत मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, अरशद रजा,सोनू राय द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं दिया गया। अतिथि शिवम पांडेय, निशु पाठक, रितेश कुमार, सोनू राय, अरविंद पाठक, अजय कुमार, कृष्णा राज, चंदन चौहान, सोनू कुमार, अजहर अली, गोलू सिंह, आलोक सिंह इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर