70 वर्षीय वृद्ध की हत्या का मामला सुलझा – एक आरोपी गिरफ़्तार

बोड़ा/राजगढ़ । पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री आदित्य मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ श्री उपेन्द्र सिंह भाटी के मार्गदर्शन में थाना बोडा पुलिस ने एक अंधे कत्ल के गंभीर प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस कार्यवाही में जिला विशेष बल, साइबर सेल एवं राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा। 

थाना बोडा में अपराध क्रमांक 74/25 धारा 103(1), 109, 115(2) बीएनएस के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दिनांक 11-03-2025 से 12-03-2025 की दरम्यानी रात ग्राम पिपलिया रसोड़ा निवासी रंजीतलाल वर्मा पिता नागाजी वर्मा (उम्र 70 वर्ष) की अज्ञात आरोपियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी तथा उनकी पत्नी नारायणी बाई गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बोडा द्वारा तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं टीमवर्क के माध्यम से एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ़्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:  

संजू उर्फ संजय पिता रामकिशन जोगी (उम्र 32 वर्ष)

निवासी – बलवंटपुरा बीनागंज, हाल मुकाम – ग्राम गुलखेड़ी।  

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उक्त घटना को अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। उसके सहयोगी की विवेचना जारी है।

बरामद सामग्री- घटना में प्रयुक्त लोहे का संबल  

खून से सने कपड़- ₹13,000/- नगद राशि

सफल कार्रवाई में सहयोगी टीम: 

निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मवीर पलैया, उपनिरीक्षक अभयसिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल, सउनि. रविन्द्र मुजाल्दे, सउनि. शादाब खान, प्रधान आरक्षक 691 धनसिंह, प्रधान आरक्षक 698 लखन सिंह, प्रआर. 458 दीपक यादव, प्रआर. 643 केशव राजपूत, प्रआर. 294 सुघरसिंह, प्रआर. 252 शशांक यादव, प्रआर. 42 कुलदीप, आर. 823 कपिल अटारिया, आर. 688 प्रदीप शाक्य, आर. 334 दुष्यंत जाट, आर. 834 जगदीश मीना, आर. 802 देवेन्द्र जाट, आर. 233 सुनील मीना, आर. 842 पवन मीणा, आर. 845 राजेश धवन, आर. 685 धर्मवीर, आर. 922 सुनील, आर. 741 गिर्राज मीणा, आर. 693 बंटी बघेल, आर. 982 अरुण चौधरी, आर. 739 राहुल राज,आर 288 धर्मेन्द्र रघुवंशी,आर. 161 पर्वत सिंह रुहेला, आर. 641 मुलायम, महिला आरक्षक 993 सुमन सिंह, महिला आरक्षक 686 पूजा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट