दिव्यांगजनों की सहायता परिवर्तन चेतना मंच की अनूठी पहल

सहायक संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट 

रामगढ़ (कैमूर)। परिवर्तन चेतना मंच (PCM) के  संरक्षक  रणधीर  सिंह  के  दिशा निर्देशन  में  संस्था  के सक्रिय सदस्य एवं ग्राम सिसौड़ा निवासी श्री चन्दन बिन्द द्वारा दिव्यांगजनों की सहायता के लिए  अनूठी  पहल  की गई है !

मंच ने कहा कि समाज में आज भी ऐसे अनेक दिव्यांग भाई-बहन हैं, जो वर्षों से सरकारी योजनाओं के लाभ और आवश्यक सहायक उपकरणों से वंचित हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में परिवर्तन  चेतना मंच  का प्रयास प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक है।

पीसीएम संकल्प लिया है कि जिन दिव्यांगजनों को अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें चिह्नित कर संबंधित विभागों एवं संस्थानों के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


इस पुनीत कार्य में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए बुनियादी केंद्र, मोहनिया के राकेश सर के प्रति भी मंच ने विशेष आभार व्यक्त किया है।

परिवर्तन चेतना मंच ने कहा कि सामाजिक प्रतिनिधित्व का वास्तविक अर्थ केवल पद या पहचान हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की पीड़ा को समझना और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

मंच ने विश्वास जताया कि चन्दन बिन्द जैसे समर्पित सदस्यों के प्रयासों से समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होगी।

अंत में परिवर्तन चेतना मंच परिवार अपने  चन्दन बिन्द, राजीव  पांडे , अमित , रामकांत राम , सोनू मिश्रा  को उनके मानवीय सरोकार एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए विशेष धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट