दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफतार कर जेल



रोहतास। बीते बुधवार को ताराचंडी मंदिर के समीप एक 18 वर्षीय युवती द्वारा बेदा जाने हेतु एक ऑटो किराये पर लिया गया था। ऑटो चालक एवं उसके एक अन्य सहयोगी द्वारा युवती को अकेला पाकर उसे सुनसान रास्ते से करवंदिया स्थित एक दुकान पर ले जाया गया,जहाँ दोनों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पश्चात सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों संदीप कुमार उम्र 27 वर्ष पिता स्वर्गीय विश्वनाथ साह ग्राम करवंदिया तथा चितरंजन कुमार उम्र 27 वर्ष पिता स्वर्गीय राजेश पासवान ग्राम बांसा को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस-सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट