कुदरा प्रखंड में किसानों के बीच रबी फसलों के बीजों का वितरण शुरू, 15 नवंबर तक मिलेगा लाभ

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिले के कुदरा प्रखंड में बुधवार को किसानों के बीच रबी फसलों के बीजों का वितरण किया गया। कृषि विभाग की ओर से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर किसानों को विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदकिशोर पासवान ने बताया कि किसानों को रबी फसल की खेती के लिए मसूर, चना, मटर, गेहूं और सरसों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य पर इन बीजों का वितरण किया जा रहा है, ताकि किसान समय पर बुआई कर सकें और उन्हें बेहतर उत्पादन का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि बीज वितरण का कार्य 15 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत ऑनलाइन माध्यम से पंजीकृत किसानों को ही बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण कराकर समय सीमा के अंदर बीज प्राप्त कर लें।

कृषि विभाग की इस पहल से प्रखंड क्षेत्र के किसानों को रबी फसल की खेती में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट