चाय की दुकान पर गैस रिसाव, आगजनी में 3 झुलसे


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में 12 साल की बच्ची गंभीर, 2 अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है।सासाराम में बढ़ईया बाग स्थित एक चाय-नाश्ता की दुकान में गैस सिलेंडर से रिसाव में आग लग गई। इस आगजनी में तीन लोग झुलस गए। घायलों में 12 वर्षीय अनन्या कुमारी की गंभीर रूप से झुलस गई। उसे फौरन सदर अस्पताल सासाराम लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इखलाख साई और राहुल कुमार नामक दो अन्य युवक भी इस हादसे में झुलसे हैं। उनका इलाज भी सदर अस्पताल सासाराम में किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट