थाना समाधान दिवस में 21 प्रार्थना पत्र, दो मामलों का मौके पर निस्तारण

बरसठी, जौनपुर। बरसठी थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार कृति और थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, रास्ते, पैमाइश और कब्जे से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार कृति ने राजस्व से जुड़े मामलों में मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने शिकायतों को सुनते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता है। मौके पर निस्तारण योग्य मामलों का तत्काल समाधान किया जाए, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों में संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट