वांछित अभियुक्त पवन यादव गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने शनिवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 357/2026 में वांछित पवन यादव उर्फ गोलू (19) निवासी बेलवा, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर, बैलौना खुर्द तिराहा के पास मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे और हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिंद की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 305/341(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट