मियांचक बाजार में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 12, 2026
- 17 views
बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को बरसठी पुलिस ने मियांचक बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ बाजार में संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दोपहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर कागजात और वाहन संबंधी जानकारी की जांच की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस की चेकिंग से बाजार में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।


रिपोर्टर