बस की धक्के से एक की मौत दो घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 30, 2025
- 218 views
*रोहतास। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के फोर लेन नेशनल हाईवे पर चौसा लाइन नहर से पुल रोड चढ़ते क्रम में मोटरसाइकिल सोहराब बस में जा घुसा। जिसके चलते एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा दो चिंताजनक स्थिति में है, दिनारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेज दी है तथा मृतक के लिए अगली कार्रवाई करने में जुटी है।
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर लाल रंग की है जो कि दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा जा रही थी दिनारा पहुंचकर फोर लेन नेशनल हाईवे पर दुर्घटना की शिकार हो गई ! इस संबंध थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र लालगंज निवासी बीरबल चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी 38 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई राजेश कुमार एवं चाची तारा देवी को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया है। जिसमें एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं बस में फंसे मोटरसाइकिल के चलते बस बीआर24 पी 5171 को जब्त कर लिया गया है। एवं अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है।


रिपोर्टर