ज्ञान दीप पोर्टल पर लोडेड दावा की प्रतिमूर्ति को लेकर डीएम ने की बैठक


रोहतास।अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक-1117  आलोक में निजी विद्यालयों द्वारा दावा किये गये प्रतिपूर्ति की राशि अनुमान्यता निर्धारित करने हेतु गुरुवार को जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास की अध्यक्षता में गठित कमिटि का बैठक आहूत की गयी। 

                       जिसमें कुल 78 निजी विद्यालयों के द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक के बच्चों का की गयी प्रविष्टि की जाँच की जानी थी। वित्तीय वर्षवार बच्चों की संख्या निम्नवत है :-

सेशन टोटल स्टूडेंट इंट्री बाइ स्कूल 

1. 2019-2020 681

2. 2020-2021 53

3. 2021-2022 195

4. 2022-2023 259

5. 2023-2024 305

                          उपरोक्त के आलोक में 78 निजी विद्यालयों के द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक के शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के धारा 12 (1) (C) के तहत नामांकित बच्चों का की गयी प्रविष्टि की जाँच करने हेतु कुल 25 जिला स्तरीय पदाधिकारी को विद्यालय आवंटित किया गया था। जिसमें 11 पदाधिकारी द्वारा 33 निजी विद्यालयों का जाँच प्रतिवेदन कार्यालय को प्राप्त है। उक्त जांच प्रतिवेदन मे 11 विद्यालयों का प्रतिवेदन पूर्ण नहीं है। 

                      जिसमें दावा किये गये प्रतिपूर्ति की राशि अनुमान्यता निर्धारित की गयी। नियमानुसार प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु ज्ञानदीप पोर्टल पर अनुशंसा प्रपत्र अपलोड करने का निर्णय लिया गया तथा शेष 45 विद्यालयों के जाँच हेतु जाँच पदाधिकारी को स्मार पत्र दिए जाने एव जाँच हेतु नामित वैसे पदाधिकारी जिनका स्थानांतरण हो गया है, उनके स्थान पर किसी अन्य पदाधिकारी को नामित का निदेश दिया गया । तथा जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा यथाशीघ्र शेष बचे विद्यालयों की जाँच पुरी करने का करने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट