अंतिम सोमवारी से पहले गुप्ताधाम में चला विशेष सफाई अभियान आज होगा फूलों का वर्षा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 23, 2026
- 2 views
रोहतास।सावन की अंतिम सोमवारी पर गुप्ताधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रविवार को गुप्ताधाम मंदिर, गुफा और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत चेनारी के सफाईकर्मियों ने मंदिर परिसर, आवागमन मार्ग और बाहरी हिस्सों से कचरा व अपशिष्ट हटाकर परिसर को व्यवस्थित किया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और प्लास्टिक समेत अन्य कचरा खुले में न फेंकें। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने सफाई अभियान में लगे कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुप्ताधाम की स्वच्छता, पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की। जबकि आज सोमवार को हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा होगी।


रिपोर्टर