कांग्रेस नेता ने बाबा साहेब की प्रतिमा को दूध से किया पवित्र


रोहतास।जिले के शिवसागर प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा के नेताओं एवं चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बता दे कि अभी बीते कल ही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चेनारी विधानसभा क्षेत्र के शिवसागर प्रखंड में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा का अनावरण किया था। 

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण को बाबा साहेब का अपमान बताया। 

रोहित पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा और आरएसएस बाबा साहेब की विचारधारा, बाबा साहेब के द्वारा रचित संविधान और बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त आरक्षण की घोर विरोधी है। 

भाजपा नेताओं द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति को छू कर अछूत कर दिया और हम सभी ने बाबा साहेब की मूर्ति को दुग्ध स्नान करवा कर पवित्र कर दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट