तलेन में एटीएम से लग रहे हैं करंट के झटके
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 26, 2025
- 141 views
तलेन । तलेन की एसबीआई बैंक के पास में लगा एसबीआई बैंक का एटीएम हादसों को दावत दे रहा है यह नकदी स्थान पर करंट उगल रहा है। बैंक के एटीएम मशीन से गुरुवार को करंट के झटके आने लगे। वहां पर दो एटीएम मशीन लगी हुई हैं एक एटीएम पहले से बंद पड़ा है एक चालू है जब एक ग्राहक ने एटीएम से रुपए निकालने के लिए एटीएम में अपना कार्ड डाल तो उसे करंट महसूस हुआ। पहले तो उसने इसे साधरण घटना समझा लेकिन उसे एक बार फिर से उसे करंट महसूस हुआ। कुछ ऐसा ही अन्य ग्राहकों के साथ भी हुआ। ग्राहक द्वारा इस मामले की जानकारी बैंक मैनेजर को दी गई है। बैंक मैनेजर द्वारा एटीएम को बंद करवाने करने की बात कही गई है।


रिपोर्टर