विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंदिर व मुक्तिधाम की साफ-सफाई
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 01, 2025
- 399 views
तलेन । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता इन दिनों मंदिरों के साथ-साथ मुक्तिधामों की विशेष सफाई अभियान में जुटे हैं। मंदिरों में जहां स्वच्छता बनाए रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, मुक्तिधामों की भी साफ-सफाई के अलावा वहां बैठने और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। उसी को लेकर मंगलवार को नगर तलेन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा इकलेरा रोड स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर की साफ सफाई की गई। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा सारंगपुर रोड पर स्थित सार्वजनिक मुक्तिधाम की साफ सफाई की गई। इस मौके पर हम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्टर