चलती कार में लगी आग, वाहन जलकर राख
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 02, 2025
- 236 views
रोहतास। जिले में बुधवार को बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक पर एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी कुछ देर बाधित रहा।


रिपोर्टर