1035031 रु से निर्मित के छठ घाट को भाजपा विधायकअशोक सिंह ने किया जनता को समर्पित

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छज्जूपुर चिपली पोखरे पर बने छठ घाट को भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने आज जनता को समर्पित कर दिया। यह घाट पंचायत समिति के माध्यम से सुकृत किया गया था। छठ के समय कर्मनाशा बाजार अगल-बगल के गांव के लोग भी छठ करने आया करते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस पोखर के समीप कोई गांव नहीं होने से कई गांव के लोग इकट्ठा होते हैं। प्रसाद वितरण के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने जाने वाले यात्री वाहन या ट्रक चालक अपनी गाड़ी रोककर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसलिए इसकी प्रमुखता और लोकप्रियता काफी बढ़ जाती है। 1035031 लख रुपए के सहयोग से पंचायत समिति के प्रखंड प्रमुख श्याम कुमार शाह के नेतृत्व में पोखर के कार्य को अंजाम दिया गया इसके निर्माण से जनता में खुशी की लहर है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट