भाजपा नेता दिनेश दुबे द्वारा रुद्राभिषेक व सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

कल्याण: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश दुबे के तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य रुद्राभिषेक तथा श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन उनके निवास स्थान ठाकुर्ली पूर्व स्थित सर्वोदय हिल्स टावर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी भाग लिया।

पूरे आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना और भगवान शिव का रुद्राभिषेक विधिवत रूप से पंडितों द्वारा किया गया। इसके पश्चात सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे वातावरण रामभक्ति में सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने इस अनुष्ठान में भाग लेकर अपने जीवन को पुण्य लाभ से भरने का प्रयास किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत की। पूर्व विधायक, नगरसेवक, जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान शिव और प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था प्रकट की। बालिकराम दुबे ने सभी आगंतुकों का स्वागत सत्कार किया ।

कार्यक्रम के आयोजक दिनेश दुबे ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है। आने वाली पीढ़ी को हमारी परंपराओं से जोड़ना ही हमारा संकल्प है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन, कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुजन का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल्याण जिला अध्यक्ष नंदू परब, पूर्व जिला अध्यक्ष शशिकांत कांबले, विजय पंडित, रामचंद्र पांडे, साकेत ग्रुप के विजय मिश्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष आईपी मिश्रा, शिवसेना नेता विनीत पांडे, सी पी मिश्रा व मनोज पांडे सहित अन्य गणमान्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट