स्वतंत्रता दिवस पर बरसठी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

बरसठी (जौनपुर)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरसठी क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता समाजसेवी अनूप सिंह ने की। यात्रा की शुरुआत  मियाचक  से हुई, जो उत्साह और जोश से भरे हजारों लोगों के साथ विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए किसान इंटर कॉलेज तक पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद माननीय बी.पी. सरोज, पूर्व सांसद धनंजय सिंह बृजेश सिंह प्रिंसू, विधान परिषद सदस्य ’, डॉ. अजय सिंह, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन प्रमोद सिंह, आषिश सिंह, सुरेश चंद्र मिश्रा अशोक मिश्रा केशव शुक्ला लाल बहादुर यादव एवं संतोष सिंह सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा जय हिंद के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। देशभक्ति के रंग में रंगे युवा, महिलाएं और बच्चे इस यात्रा में उमंग और उल्लास के साथ शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

अंत में किसान इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट