57 वर्षीय अधिवक्ता के मौत पर हुआ शोक सभा का आयोजन

कैमूर--  1 सितंबर 2025 को समय 12:30 बजे दिन में जिलाअधिवक्ता संघ भभुआं कैमूर के सभागार में अधिवक्ता स्वर्गीय आजाद कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे संचालन महासचिव मंटू पाण्डेय ने किया। शोक सभा में मृत अधिवक्ता स्वर्गीय आजाद कुमार की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का अधिवक्ताओं ने मौन रखा। सिविल कोर्ट भभुआं कैमूर एवम मोहनियां अनुमंडल सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं किए न्यायिक कार्य से विरत रहें। महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि स्वर्गीय आजाद कुमार अधिवक्ता 20 मई 2025 को जिला अधिवक्ता संघ भभुआं कैमूर में सदस्य बने थे इनका तबीयत दिनांक 30 अगस्त 2025 रात्रि 11:00 बजे खराब हुआ उनको सदर अस्पताल भभुआ इलाज कराने हेतु भर्ती कराया गया जहां पर 11:30 बजे रात्रि में इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ही निधन हो गया। वही मौत के बाद अधिवक्ता संघ द्वारा दाह संस्कार के लिए भी सहयोग राशि उनके पुत्र को सौंपा गया था। शोक सभा में अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह प्रहलाद सिंह लल्लन जी पाण्डेय शमशाद खान उपाध्यक्ष अनिल कुमार सदानंद पाण्डेय कोषाध्यक्ष अजीत कुमार गिरीश कुमार श्रीवास्तव ओम प्रकाश अंजनी कुमार पाण्डेय अरविंद कुमार श्रीवास्तव लक्ष्मीकांत तिवारी मुन्ना राम बालचंद्र राम राम नारायण राम छठू राम सुनील उपाध्याय रामदुलार सिंह मंगलेश्वर सिंह परवीन खातून विद्या कुमार पाण्डेय मुन्नन तिवारी शशि कुमार गिरीश कुमार श्रीवास्तव रामदयाल सिंह दाऊजी सरोज कुमार धर्मेंद्र त्रिपाठी काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।







रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट