सासाराम शहर को जाम से मुक्ति को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 03, 2025
- 112 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं जाम की समस्या से मुक्ति को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार रोहतास ने बैठक की। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहतास, ट्रैफिक डीएसपी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में एक-एक बिंदुओं पर चर्चा हुई। आवागमन सुचारू एवं सुरक्षित करने को लेकर सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में कहा गया कि आम पब्लिक नागरिक भावना से कार्य करें तो एक हद तक जाम की समस्या से स्वतः निबटा जा सकता है। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि पार्किंग स्थल चिन्हित है। इधर-उधर गाड़ियां खड़ा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। रोड वन वे का आदेश है। गौरक्षणी फ्लाईओवर जाम को देखते हुए बस और ई रिक्शा पोस्ट ऑफिस चेक पोस्ट के पास नहीं रुकेगी। आरओबी की गाड़िया जाम में न फंसे इसके लिए आरओबी के पास नगर थाना, नगर निगम एवं डीटीओ की टीम सुबह और शाम शिफ्ट वाइज तैनात रहेगी। कलेक्ट्रेट के आसपास कोई भी ठेला नहीं लगाने का निर्देश दिया गया है।
जागरूकता के लिए लोगों से कहा गया कि अपने लेन में ही चले, ओवरटेक न करें। ड्राइविंग के समय मोबाइल से बात न करें।


रिपोर्टर