उधोग विभाग की बैंको के साथ समीक्षा बैठक


रोहतास। जिला उद्योग केंद रोहतास की सभागार में महाप्रबंधक की अध्यक्षता में सभी बैंक पदाधिकारीगण एवं DRP के साथ बैठक आहूत की गयी जिसमें PMEGP, PMFME एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की गयी। विदित हो की 2025-26 में PMEGP का लक्ष्य 70 है जिसके विरुद्ध विभिन्न बैंको द्वारा मात्र 22 आवेदको का ऋण स्वीकृत हुआ है। इस संबंध में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रोहतास द्वारा खेद व्यक्त करते हुए सभी बैंको को निर्देश दिया कि वे सितम्बर के अंतिम माह तक लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार महाप्रबंधक महोदय द्वारा PMFME की समीक्षा की गयी l विदित हो की वितीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत PMFME योजना का लक्ष्य 339 है जिसके विरुद्ध विभिन्न बैंकों द्वारा मात्र 69 ऋण स्वीकृत किये गए है। इस संबध में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सभी बैंको को निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के अंदर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। इस पर विभिन्न बैंको द्वारा अपनी स्वीकारोक्ति व्यक्त की गयी। बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की भी समीक्षा की गयी। बैंको को निर्देश दिया गया कि जो भी प्रशिक्षण प्राप्त लाभुक बैंको में ऋण हेतु जाते है उनके ऋण आवेदन को शीघ्र निष्पादित करते हुए अधोहस्ताक्षरी को सूचना देना सुनिश्चित करें।

PMFME योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु निम्न नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:-सासाराम व डेहरी प्रखंड के डी0आर0पी अरीन कुमार - 8486162890 सासाराम, कोचस व करगहर प्रखंड के डी0आर0पी प्रिंस कुमार - 6205879079 नोखा, संझौली, नासरीगंज, राजपुर व डेहरी प्रखंड के डी0आर0पी गौरव कुमार / राज कुमार - 7668688305 / 6201344301

बिक्रमगंज, दावथ, सूर्यपुरा व काराकाट प्रखंड के डी0आर0पी ममता कुमार राय - 9122736538

सासाराम, डेहरी, तिलौथू, अकोढ़ीगोला, नौहट्टा व रोहतास प्रखंड के डी0आर0पी अजय कुमार चौधरी- 6205491476

शिवसागर, चेनारी व करगहर प्रखंड के डी0आर0पी जय प्रकाश सोनी - 9801100802

कोचस, दिनारा व करगहर के डी0आर0पी अरुण कुमार - 8271003305

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट