17 वर्षीय लड़की लापता, अपहरण का संदेह
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 12, 2025
- 105 views
भिवंडी। शहर के पदमानगर इलाके से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अपह्रत की माॅ ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी 9 सितंबर सुबह 10 बजे घर से सार्वजनिक शौचालय जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह अब तक घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात शख्स ने लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। शहर पुलिस स्टेशन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक सुरेश ढोले कर रहे हैं।


रिपोर्टर