भिवंडी बायपास पर महिला व उसके भाई के साथ मारपीट
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 12, 2025
- 165 views
भिवंडी। शहर के राजनोली बायपास पर शुक्रवार तड़के सन्नाटे के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला पर हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया गया। यह घटना सुबह करीब 5 बजे पाटिल बीअर शॉप के पास हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सांईबाबा मंदिर के पास रहने वाली 32 वर्षीय महिला अपने भाई के साथ ठाणे जाने के लिए राजनोली बायपास पर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी। तभी वहां पहुंची कार (नंबर MH-04-EL-2231) का चालक संदीप पाटिल उनसे उलझ पड़ा। शिकायत में कहा गया है कि विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी संदीप पाटिल ने महिला के भाई सुशील शिंदे को चापट जड़ दी। बहस के दौरान महिला जब वीडियो और फोटो लेने लगी, तो उस पर भी हमला किया गया। आरोपियों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे छुआ और उसी दौरान उसका मोबाइल कहीं गिरकर गायब हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोनगांव पुलिस ने संदीप पाटिल के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 74, 115(2), 351(2), 328(4) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी प्रियंका चौगुले कर रही हैं।


रिपोर्टर