सवाल सुनते ही बौखलाए सपा विधायक, पत्रकारों का माइक लेकर भागे !
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 13, 2025
- 463 views
भिवंडी। भिवंडी की सियासत में शनिवार को बड़ा ड्रामा देखने मिला। सपा विधायक रईस शेख शहर की ट्रैफिक समस्या और सड़कों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों संग दौरे पर निकले थे। लेकिन दौरे से ज्यादा चर्चा में उनका एक वीडियो आ गया, जिसमें विधायक सवाल सुनते ही पत्रकारों का कालर माइक लेकर भागते नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और विधायक की किरकिरी कर रहा है।
बतादें कि शनिवार को भिवंडी मनपा आयुक्त अनमोल सागर और मुंबई से आए इंजीनियरों के साथ विधायक रईस शेख ने बागे फिरदोश मस्जिद से वंजारपट्टी नाका तक ट्रैफिक समस्या का सर्वेक्षण किया। इसके बाद फातमा नगर–चाविंदा–शांतिनगर की 100 फुटी सड़क का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने विधायक से सवाल पूछा –
???? कल्याण रोड के व्यापारियों की समस्या कब हल होगी ?
???? पुराने डीपी प्लान में बदलाव और नए डीपी प्लान से बिल्डरों को फायदा क्यों दिलाया जा रहा है ?
सवाल चुभा, विधायक भागे – जनता हक्क से पूछ रही है जवाब ।
यह सुनते ही विधायक के तेवर अचानक बदल गए। जवाब देने के बजाय उन्होंने पत्रकार का कॉलर माइक के साथ चलते बने और सीधे आगे बढ़ते चले जा रहे थे। पीछे कालर माइक लेने पत्रकार दौड़ रहे थे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो नागरिकों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भिवंडी की जनता अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया दे रही है।
"विधायक जी, सवाल से डर क्यों लग रहा है ?”
???? “अगर बिल्डरों को फायदा नहीं पहुँचाया गया, तो जवाब देने से परहेज़ क्यों ?”
???? “जनता की समस्या पर चुप्पी, और कालर माइक लेकर भागना – यही राजनीति है?”
पोल-खोल वीडियो से मचा हड़कंप :::::
इस घटना ने शहर की राजनीति में भूचाल ला दिया है। एक ओर विधायक अधिकारी संग निरीक्षण कर जनता को दिखाना चाह रहे थे कि वे शहर की समस्याओं पर गंभीर हैं, वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो उनकी पोल खोल रहा है। भिवंडी की जनता अब विधायक से सीधा सवाल कर रही है –
???? क्या कल्याण रोड और डीपी प्लान में वाकई कोई बड़ा खेल चल रहा है?
???? क्या विधायक जवाब देने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि सच्चाई उजागर हो जाएगी?
यह घटना साफ इशारा करती है कि सवालों से भागने वाले नेता अब जनता की कसौटी पर टिक नहीं पाएंगे। भिवंडी की जनता ने संदेश दे दिया है –
“माइक लेकर भागने से सवाल खत्म नहीं होते… सच्चाई सामने आकर ही रहेगी।”


रिपोर्टर