प्रखंड मुख्यालय में लगा जनता दरबार फरियादियों की सुनी गई फरियाद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 13, 2025
- 319 views
संवाददाता श्याम सुन्दर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- थाना परिसर में लगाये जा रहे जनता दरबार का जो कार्यक्रम है अब प्रखंड मुख्यालय में लगाया जा रहा है। शनिवार की दोपहर दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय में पुलिस पब्लिक और अंचल पदाधिकारी की उपस्थिति में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। फरियादियो से एक-एक करके अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी और सबको संतुष्ट किया। पुराने तीन विवादों में दो को निपटाया गया और एक विवाद चल रहा है। साथ ही एक नए विवाद को जनता दरबार में सम्मिलित किया गया। अंचल पदाधिकारी के सौम्य व्यवहार और उत्तर से संतुष्ट लोग होकर बाते करते जाते नजर आए।


रिपोर्टर