स्पेशल पीपी एवं एपीपी की जल्द होगी बहाली -- आनंद कुमार


 रोहतास ।जिले में विशेष अधिनियम से जुड़े न्यायालयों में विशेष लोक अभियोजक एवं जिला जज न्यायालयों में अपर लोक अभियोजक के पदों पर बिहार सरकार द्वारा अतिशीघ्र बहाली की जाएगी। उक्त बातें शनिवार को डेहरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में आयोजित अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदस्य धार्मिक न्याय परिषद, बिहार सरकार आनंद कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि डेहरी अनुमंडल न्यायालय में जल्द ही बिक्रमगंज के तर्ज पर सत्र वादों के संचालन हेतु जिला जज के न्यायालय को लाने की बात सरकार से चल रही है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं के समस्याओं को सुना एवं उन्हें जल्द से जल्द दूर कराने हेतु सरकार को अवगत कराने की बात कही। शनिवार को देर शाम अनुमंडलीय न्यायालय डेहरी पहुंचे जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार का स्थानीय अनुमंडल अध्यक्ष अंगेश कुमार सिंह की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रोहतास जिला जदयू विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष मुनमुन पांडेय, धीरज कुमार सिंह, जिला महासचिव पंकज सिंह, डेहरी बार संघ के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, रमाकांत दुबे, प्रदीप सिंह, विनोद पाठक, बैरिस्टर सिंह सहित कई अधिवक्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट