विकलांग का कराया जायेगा खेल प्रतियोगिता


रोहतास ।राज्य के दिव्यांगजनों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके खेल कौशल को चिन्हित करने हेतु मंच प्रदान करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राज्यभर में 15 सितम्बर से 24 सितम्बर की अवधि के दौरान स्टेट वाइड पारा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 2025 के अंतर्गत कुल 02 खेल विधाओं के अलग-अलग विभिन्न श्रेणियों में सभी आयु वर्ग के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जाना है। रोहतास जिले में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन 18 सितम्बर को फजलगंज स्टेडियम में संभावित है, जिसमें रोहतास और कैमूर जिले के प्रतिभागी भाग लेंगे। खेल विधा श्रेणियों में पारा बैडमिंटन शामिल है,जिसमें अंडर- 18 पुरुष एवं महिला भाग ले सकते हैं। साथ ही पारा एथलेटिक्स (ट्रैक्स एंड फील्ड) अंडर- 18 में 100 एम, 800 एम शॉट पुट, डिस्कस थ्रू, जेवलिन थ्रू, लॉन्ग जंप, हाई जंप, क्लब थ्रू श्रेणी में भी भाग लिया जा सकता है। 

वैसे इच्छुक प्रतिभागी जो अपना ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाए हैं,वे आयोजन तिथि,18 सितम्बर के दिन सुबह 08 बजे से फजलगंज स्टेडियम में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

साथ में अपना आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट विवरणी, 02 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर आयेंगे।

अधिक जानकारी हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, रोहतास एवं खेल कार्यालय, फजलंगज स्टेडियम में सम्पर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट