आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोषांग का प्रशिक्षण संपन्न


रोहतास ।आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग द्वारा सोमवार को स्टेटक सर्वेलेंस टीम, फ्लाइंग स्क्वायडा टीम का प्रशिक्षण समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में प्रत्येक विधान सभा में 24 x 7 कार्य करने हेतु कुल 66 एसएसटी 66 एफएसटी गठित की गयी है। एफएसटी अधिसूचना निर्गत होने के तिथि से कार्यरत हो जायेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा एसएसटी, एफएसटी गठित करने का उदेश्य सभी व्यक्तियों को सामान्य अवसर प्रदान करना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान सभा में व्यय की अधिकतम राशि 40.00 लाख निर्धारित की गयी है,इससे अधिक नियमतः व्यय नहीं किया जा सकता है। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए गिफ्ट, तेल-कूपन, नकद राशि तथा बहुमूल्य वस्तुएँ दी जाती हैं, जो न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्ट आचरण के श्रेणी में सम्मिलित है। एसएस,एफएसटी का मुख्य उद्देश्य अवैध धन के प्रयोग को रोकना एवं स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव संचालित करना है।प्रशिक्षण में उपस्थित एसएसटी,एफएसटी की पदाधिकारियों को एक्सपेंडिचर सेज़ूरर मैनेजमेंट सिस्टम, एवं सी- विगिल के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट