21 थानों में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 15, 2025
- 390 views
रोहतास।बिहार चुनाव से पहले रोहतास पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी रौशन कुमार ने जिले के 21 थानों में नए थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी है। एसपी ने बताया कि जिन थानों में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है, वहां के थानाध्यक्षों का तबादला दूसरे जिले में हो चुका है। उसी तरह कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी है, जो दूसरे जिले से रोहतास में योगदान दिए है। एसपी ने नए थानाध्यक्षों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर जाकर कार्यभार संभालने का आदेश दिया है। इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व कानून व्यवस्था को मजबूत करना और थानों की व्यवस्था को बेहतर बनाना है।


रिपोर्टर