शातिर महिला ने महिला को बेहोश कर गहने लेकर हुई फरार

कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुदरा प्रखंड परिसर के सामने बैठी महिला को एक महिला ने बेहोश कर गहने लेकर हुई फरार। संदर्भ में पीड़ित महिला बबीता कुमारी पति मनीष कुमार ग्राम- अमेठ, थाना- मोहनियां, जिला- कैमूर के द्वारा बताया गया, कि महिला का मायका कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव में है, जो कुदरा प्रखंड में आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए आई हुई थी। महिला के द्वारा बताया गया कि प्रखंड परिसर के सामने बैठकर केले खा रही थी तब तक एक महिला आई और उससे केले मांगने लगी, पीड़ित के द्वारा उक्त महिला को केले दिया गया पर महिला द्वारा केले न खा उसे पुनः वापस दे दिया गया। उक्त केले को खाने के बाद महिला बेहोश हो गई जिसका फायदा उठा उक्त शातिर महिला ने मंगलसूत्र,कान का झुमका, लॉकेट व पर्स लेकर फरार हो गई। पीड़ित महिला द्वारा थाना प्रशासन को आवेदन सौंप न्याय की गुहार लगाया गया। विषय की जानकारी के लिए थाना अध्यक्ष से दूरभाष के माध्यम से प्रयास किया गया पर उनके द्वारा किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट