विधुत विभाग के द्वारा कैम्प के माध्यम से लिया गया आवेदन
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 25, 2025
- 31 views
बिहार सरकार के द्वारा विधुत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को दीं गई जानकारी
नुआंव ।। प्रखंड परिसर में विधुत विभाग के द्वारा कैम्प लगाकर संबंधित समस्याओ का लिया गया आवेदन। विधुत विभाग नुआंव के पर्यवेक्षक रविकांत मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार विधुत संबंधित प्रखंड क्षेत्र में कैम्प के माध्यम से जिस उपभोक्ता को समस्या है। उपभोक्ता द्वारा आवेदन लिया जा रहा है।व आवेदन के जांचों उपरान्त सुधार किया जाएगा। शुक्रवार को कलानी बजार व शनिवार को चण्डेश सरकार भवन में कैम्प आयोजित होगा।उपभोक्ताओं को बिहार सरकार के द्वारा हर घर बिजली योजना अंतर्गत सभी गांवों व टोला में बिजली पहुंचाई गई।घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल के 125 युनिट के छुट। व इच्छुक उपभोक्ताओं को छत या नजदीक सर्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा जिसकी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।उक्त कैम्प में प्रवेक्षक रविकांत मौर्या, विधुत विभाग के बाड़ा बाबू अजय कुमार, मिस्त्री मिथिलेश कुमार सहित आदि उपभोक्ता


रिपोर्टर