
महिलाओं की भलाई के लिए नीतीश सरकार के फैसले सराहनीय : डॉ. निर्मल कुशवाहा
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 26, 2025
- 31 views
बिहार की 75 लाख महिलाओं को दस-दस हजार रुपये मिलें
डेहरी ओन सोन रोहतास ।। जदयू के वरिष्ठ नेता और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी सासाराम विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी डॉ. निर्मल कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार द्वारा लिए गए कल्याणकारी फैसलों की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और जन कल्याण के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता एक बार फिर साबित हो गई है। डाक्टर निर्मल कुशवाहा ने सासाराम विधानसभा क्षेत्र के तिलौथू के सरैया ग्राम में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पर सरैया ग्राम में सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति में पहुंचे थे। उन्होंने नव बिहार टाइम्स को बताया कि सूबे की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक पात्र महिला को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई। जो योजना की विधिवत शुरुआत 26 सितंबर को हुई है। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केन्द्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने, छोटे-मोटे व्यवसाय स्थापित कर उन्हेंआत्मनिर्भर बनाना है। यह महिला सशक्तीकरण की नई उड़ान है। उन्होंने बताया कि
राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरु करने के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने की योजना। हर समुदाय व हर वर्ग के परिवारों की महिलायें इसका लाभ ले सकती हैं।इस ऐतिहासिक अवसर को उत्सव के तौर पर मनाने एवं जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचाने के साथ ही महिला समूहों एवं सामुदायिक संगठनों को जागरूक करने के उदेश्य से राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ किया। जदयू सासाराम विधानसभा प्रभारी संजय चन्द्रवंशी, ने बताया कि यहां 70 महिलाएं लाभान्वित हुईं हैं। मौके परजदयू नेता,डॉ कादरी
संतोष कुशवाहा - कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष ,सुरेंद्र राम - प्रखंड अध्यक्ष तिलौथू ,पिंटू बारी- पंचायत सचिव
संतोष शुक्ला ,शादीदा खातून - आंगन बाड़ी सेविका ,रिजवाना खातून सचिव जीविका ,आरती देवी ,पूनम देवी,अंजुम ,रिंकी देवी प्रखंड अध्यक्ष
सहित काफी संख्या में महिलाएं व जदयू नेता उपस्थित थे।
फोटो
रिपोर्टर