राजद के नुक्कड़ सभा में पहुंचे सांसद सुधाकर सिंह

 राजद सरकार बनी तो 200यूनिट बिजली फ्री, वृद्धा पेंशन 1500 और माई बहिन मान योजना अन्तर्गत महिलाओं को मिलेगा 2500 : सिंह

नुआव ।।  बाजार में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल की ओर से भव्य नुक्कड़ सभा एवं रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर सांसद सह किसान प्रकोष्ठ, राजद बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुधाकर सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष  जितेंद्र खरवार ने की तथा संचालन हारुन अंसारी ने किया। सभा और रोड शो में ग्रामीण जनता की भारी भागीदारी रही।


सभा को संबोधित करते हुए  सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू की सरकार में शराब तस्करी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने वादा किया कि यदि बिहार में राजद की सरकार बनी तो महिलाओं को “माई-बहिन मान योजना” के तहत ₹2500 प्रतिमाह, गैस सिलेंडर ₹500 में, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धा पेंशन ₹1500 मासिक तथा युवाओं के लिए 20 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

पूर्व प्रत्याशी अजित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज ब्लॉक और थानों में बिना घूस किसी का काम नहीं होता और स्थानीय विधायक की पैरवी से तो वसूली और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार इन भ्रष्ट परंपराओं को समाप्त करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर से जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सरकार ने सबसे पहले सबको आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन मे खड़ा किया फिर वोटर लिस्ट में नाम रहने के लिए आधार कार्ड को मान्य नहीं करना सरकार के वोट चोरी का इससे बड़ा प्रमाण नहीं  हो सकता।अजित कुमार ने आश्वस्त किया कि राजद की सरकार बनने पर किसानों को समय पर पानी, उर्वरक और बिजली उचित दर पर मिलेगी तथा स्वरोजगार, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विशेष सुधार किया जाएगा।

इस मौके पर वीरेंद्र कुशवाहा , जोखन कुशवाहा (तियरा), डब्लू कुशवाहा (तियरा)  ,दिलीप बिंद(तरेथा) श्याम बिंद(तरेथा) ,विकास बिंद (तरैथा), चंद्रिका बिंद(तरैथा) , तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बहुजन समाज पार्टी और भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। सभा के बाद हुए रोड शो में हजारों की संख्या में लोग लालटेन के झंडे लेकर शामिल हुए। नारेबाजी और जुलूस में सड़कों पर समर्थकों की काफी भीड़ से रहीं।

कार्यक्रम मे सुदर्शन सिंह,  कृष्ण सिंह, लोरिक यादव,  रामएकबाल यादव,  राधेश्याम यादव, अवध बिहारी यादव, योगेन्द्र यादव,  सोनू यादव,  अवधेश यादव,  शेषनाथ यादव बसगीत यादव,  राजेन्द्र यादव,  इंद्रजीत यादव,  राम ब्यास बिंद, लक्षनदेव चौधरी, जितेंद्र खरवार, हारुन अंसारी, इरफान अंसारी, जलील अंसारी,  मुमताज अंसारी,  मुन्ना सिंह,  राजन सिंह, चंदन यादव, राजू राय, लोकनाथ कुशवाहा,  जोखन कुशवाहा,  ललन कुशवाहा, डॉ नारद, झेगट सिंह उपस्थित रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट