यात्री बस और ट्रक की हुई टक्कर एक गंभीर रूप से घायल भोपाल किया रेफर


तलेन । मंगलवार को तलेन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव नाहली के पास  यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई  गई । जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। व तीन  लोगों को चोटे आई हैं घायलों को  एंबुलेंस की मदद से तलेन अस्पताल  लाया गया  जहां घायलों का  प्राथमिक उपचार किया गया है।  गंभीर रूप से घायल महिला गीता बाई पति आत्माराम उम्र 35 वर्ष निवासी गणेशपुरा कालापीपल को प्राथमिक उपचार के पश्चात भोपाल  रेफर किया गया है। महिला के हाथ में गंभीर रुप चोटे आई हैं  बाकी घायल फूल कुंवर पति कैलाश उम्र 38 वर्ष , लक्ष्मी पिता कमल सिंह उम्र 16 वर्ष , कार्तिक पिता कमल सिंह उम्र 14 वर्ष का तलेन में उपचार किया गया है । घटना लगभग दोपहर 2:30 बजे की बताया जा रही है। तलेन से भोपाल  जा रही रेबर बस क्रमांक एमपी 04 PA 2901 व भोपाल से  तलेन आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 04 एचई 2815  की  टक्कर नाहली के समीप हो गई। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे । ट्रक कोयले से भरा हुआ था । घटना की  सूचना मिलते ही तलेन नायब तहसीलदार मनोज शर्मा , तलेन थाना प्रभारी मेहताब सिंह मौके पर पहुंचे थे व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट