बसपा प्रत्यासी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क,लोगों का लिया आशीर्वाद
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Oct 08, 2025
- 106 views
कैमूर ।। बसपा के युवा प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बुधवार को भभुआ विधानसभा अंतर्गत सिवों पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान उन्होंने सिवों सिलौटा हसनपुरा कुकराढ, सिकरा, जद्दूपुर, सैंथा, डड़वा,
गांवों में भ्रमण कर लोगों से आशीर्वाद मांगा. जहां विभिन्न गांवों में जगह जगह लोगों ने इनका स्वागत किया, वही ग्रामीण जनता ने कहा विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल एक जमीनी नेता है ये हमलोगों के सुख दुख में हमेशा शामिल रहते है इनको बसपा से सीट मिलने पर हमलोग काफी उत्साहित है और भभुआ विधानसभा से इस बार हमलोग विजयी बनायेंगे।वहीं उनके साथ मौजूद समर्थकों में काफी उत्साह था। बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि जनसंपर्क के तहत भभुआ विधानसभा के सिवो पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा किया जहां लोगों का आशीर्वाद ले रहा हूं, इस बार बदलाव की बयार है एकतरफा जीत होगी और जनता मूड बना चुकी है।


रिपोर्टर