बाइक सवार पेड़ से टकराकर हुआ घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 15, 2025
- 108 views
संवाददाता सुचित पांडेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)--प्रखंड मंगलवार की दोपहर तिलोई गांव के आर डी चौरासी से बाइक लेकर अर्जुन कुमार अपने घर थीलोई जा रहे थे,की रोड के दोनों किनारे लगे झाड़ी के चलते रास्ते में एक पेड़ का टहनी टूट कर लटका हुआ था जिससे टकरा गए जहां बुरी तरह से घायल हो गए। अगल-बगल गांव के लोगों ने उन्हें सी एच सी रामपुर पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार एवं डॉक्टर नीरज कुमार के द्वारा इलाज किया जा रहा है। डॉ रमेश कुमार ने बताया कि चोट गंभीर है दोनों घुटने पर चोट लगी है, दाढ़ी पर चोट है जिससे दांत टूट गया है, वही अर्जुन कुमार के चाचा ने बताया कि रोड के दोनों किनारे में कितना झड़ी झुरमुट हो गया है कि सामने दिखाई नहीं देता उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण जितना जरूरी है समय-समय पर इसका छटाई करना भी बहुत जरूरी है, आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। मौके पर शिव शंकर सिंह, दीपक कुमार सरपंच सहित कई लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर