ग्राम कचहरी के सरपंच सहित पंचायत वासियों ने कहा किसी भी मामले को निष्पक्ष किया जाता है निष्पादित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 05, 2026
- 296 views
संवाददाता जैनेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- प्रखंड के ग्राम कचहरी भदौला के सरपंच दिलीप कुमार सिंह सहित पंचायत वासियों ने कहा ग्राम कचहरी में आए हुए मामले को निष्पक्ष रूप से किया जाता है निष्पादित। आपको बताते चलें कि सरकार ग्राम कचहरी को पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत जमीनी स्तर की एक सर्वोच्च न्यायिक संस्था (न्याय पंचायत) मानती है। इसे गांवों में दीवानी और आपराधिक मामलों के सुलभ सस्ते और त्वतरित निपटारे के लिए एक सशक्त माध्यम के रूप में देखा जाता है जो मुख्य रूप से समझौता और मध्यस्थ पर कार्य करती है। संवैधानिक और कानूनी आधार पर यह बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के तहत स्थापित है, ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-मोटे भूमि पारिवारिक और संपत्ति विवादों को ग्राम स्तर पर ही निपटाना मुख्य कार्य है, जिसका नेतृत्व सरपंच करते हैं। सामाजिक सद्भाव रखना मुकदमों को कम करने और ग्रामीणों को दरवाजे पर ही न्याय प्रदान करने में यह महत्वपूर्ण है। ग्राम कचहरी के सरपंच दिलीप कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि सन 2025 में ग्राम कचहरी में दीवानी सहित अन्य मामले लगभग 84 आए, जिसमें 64 मामले को पंच, पंचायत सचिव, न्याय मित्र सहित ग्राम कचहरी के सदस्यों की सहयोग से निष्पक्ष रूप से निष्पादित किया गया। वह कुछ मामलों में दोनों पक्षों की ना आने की वजह से मामला यथा स्थिति बरकरार है।


रिपोर्टर