कक्षा 9वीं एवं 11वीं के रिक्त स्थानों हेतु आयोजित परीक्षा 07 फरवरी को
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 05, 2026
- 167 views
राजगढ़ । प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी द्वारा बताया गया कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कचनारिया सुस्तानी में सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के रिक्त स्थानों हेतु आयोजित परीक्षा के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। जिन पालको ने अपने पाल्य / पाल्या हेतु आनलाईन आवेदन किया था। वे अपने पाल्य / पाल्या के प्रवेश पत्र उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उक्त परीक्षा 07 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।साथ ही कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा दो परीक्षा केंद्रों प्रोफेसर संतोष मित्तल हायर सेकेण्ड्री स्कूल, ए.बी.रोड़ पचोर एवं प्रज्ञासागर कॉलेज शुजालपुर रोड़ पचोर पर होगी। कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा केंद्र पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी राजगढ़ में आयोजित की जाएगी।


रिपोर्टर