वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसमर्थन — कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाई सरकार विरोधी हुंकार
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Oct 15, 2025
- 103 views
आजमगढ़, 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेयाजुल हसन के नेतृत्व में आम जनता से हस्ताक्षर कराए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों और अधिवक्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और संविधान बचाने का संकल्प लिया।शहर अध्यक्ष रेयाजुल हसन ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान पूरे शहर में चलाकर जनता को संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट किया जाएगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कौशल कुमार राय उर्फ मुन्ना राय, बालचंद राम, हरिनाथ, प्रभात सोनकर, शाहिद खान, फैज़ पठान, गोविंद शर्मा, मोहम्मद नजम शमीम, महताब आलम, शीला भारती, तेज बहादुर यादव, शमा खान, मोहम्मद आमिर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन


रिपोर्टर