स्मारक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राज्यपाल को दिया ज्ञापन
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- Sep 25, 2026
- 4 views
उत्तर प्रदेश स्मारकों पार्क को कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा आज दिनांक 21 सितंबर 2026 कर्मचारी नेता स्वर्गीय बी एन सिंह की प्रतिमा पर इकट्ठा होकर रोष प्रकट किया और लखनऊ जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राजपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को 11 सूत्री मांग पत्र दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जी के शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा कि स्मारक समिति के 16 वर्ष होने जा रहे हैं अभी भी कर्मचारियों का पुनरीक्षित छठा वेतन सातवां वेतन स्थायीकरण मृतक आश्रित मेडिकल सी पी एफ की कटौती चिकित्सा अवकाश कैशलेस तमाम ज्वलंत मुद्दे शासन स्तर पर लंबित है जिससे जिम्मेदार अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्मारक कर्मचारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लंबित मांगों को शीघ्र कर्मचारी हित में लागू किया जाए श्री मुन्नू लाल रावत प्रांतीय संरक्षक मुख्य अतिथि ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी इस तरह के कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए 11 सूत्री मांग पत्र सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इन कर्मचारियों को न्याय प्रदान करें जो सुवे के हर तरह के कार्य को आपके निर्देशन में करते हैं चाहे निर्वाचन हो खाद्य रसद हो लखनऊ विकास प्राधिकरण के जो भी पार्क हो जबकि स्मारक समिति के नियमावली में कहीं अन्यत्र नहीं भेजा जाने का जिक्र है फिर भी आपके कार्यालय से किसी भी आयोजन का निस्तारण करना हो साफ सफाई करना यह कर्मचारी मन लगाकर काम करता है आपकी दयाल दृष्टि हर विभाग के कर्मचारियों के साथ है इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि इन कर्मचारियों का भी मांगों को शीघ्र लागू करें कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लेने वाले विनोद कुमार त्रिपाठी प्रांतीय महामंत्री महासंघ राधिका रंजन तिवारी अमर सिंह प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष अजय नाथ गोस्वामी उपाध्यक्ष राम पलट प्रजापति उप महामंत्री रामदास साहनी संयुक्त मंत्री लालजी धुरिया उपाध्यक्ष रमेश पत्रा उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार आदेश कुमारी निशा देवी मनसा देवी रामवती देवी आकाश कुमार पासवान रविकांत सुनील कुमार यादव सुजीत वर्मा रमेश चंद्र पाल सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे संचालन विनोद कुमार त्रिपाठी प्रांतीय महामंत्री महासंघ ने किया।


रिपोर्टर